के.वी. के. परिसर में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त के विमान की वेबकास्टिंग का सीधा प्रसारण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

के.वी. के. परिसर में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त के विमान की वेबकास्टिंग का सीधा प्रसारण

कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा, दिल्ली के द्वारा दिनांक 18 जून, 2024 को ‘पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वाराणसी से ‘पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में एक क्लिक से 20,000 करोड़ रुपये की धनराशि जमा करायी। इस कार्यक्रम” का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा के परिसर से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री हर्ष मल्होत्रा, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय व सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आर. आर. बर्मन, सहायक महानिदेशक (कृषि प्रसार), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली एवं श्री राजबीर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एन.एच.आर.डी.एफ., दिल्ली उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बिजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, एन.एच.आर.डी.एफ, नई दिल्ली ने की।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से जुड़कर किसानों का अभिवादन किया और बताया कि करोड़ों किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने कृषि सखी पहल को 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना के रूप में उभरी है”, उन्होंने कहा कि करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हस्तांतरित किए गए। प्रधानमंत्री ने लाभ को योग्य लाभार्थियों तक पहुंचने में प्रौद्योगिकी के उपयोग की सराहना की और विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी श्रेय दिया, जिसने 1 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना के तहत खुद को पंजीकृत करने में सक्षम बनाया। उन्होंने कहा की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यूरिया एवं डी ए पी के दाम बढ़ने पर भी भारत सरकार ने नहीं बढ़ाये।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के सिंगल क्लिक से लगभग सवा 9 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये हस्तांतरण के बाद लगभग 3,25,000 करोड़ रुपये अब तक किसानों के खाते में डाल दिए गए हैं। उधमियों एवं केन्द्र की प्रदर्शनी इकाइयों का दौरा करके केंद्र

गणमान्य अतिथियों ने केन्द्र में वृक्षारोपण, किसानों को संबोधन, सफल के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन में डॉ डी के राणा अध्यक्ष, के वि के दिल्ली ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी गणमान्य अतिथियों एवं किसानों, उधमियों एवं मीडियाकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र की सभी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में 485 प्रगतिशील किसानों, महिला किसान, उद्यमी, राज्य कृषि प्रसार अधिकारी एवं मीडियाकर्मियों आदि ने भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox