नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बॉलीवुड / मानसी शर्मा – एमी विर्क और सोनम बाजवा की ब्लॉकबस्टर जोड़ी पंजाबी फिल्म ‘कुड़ी हरयाणे वल दी’ के साथ वापस लौटी है! फिल्म निर्माता की ओर से की गई घोषणा से ऐसा लगता है मानो यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो पंजाब और हरियाणा राज्यों के बीच कहानी कहती है। फिल्म में सोनम हरियाणवी लड़की की भूमिका में हैं। ऐसा किरदार उन्हें आज तक कभी निभाते नहीं देखा गया है।
एमी और सोनम बाजवा ने पहले ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों ‘निक्का जैलदार’ पार्ट 1 और 2, ‘मुक्लावा’ और ‘पुआडा’ में भी साथ काम किया है और अब यह फिल्म ‘कुड़ी हरयाणे वल दी’ भी निश्चित रूप से दर्शकों के लिए उन्हें एक अलग दुनिया में वापस देखने के लिए सुखद होगी। फिल्म का लेखन और निर्देशन राकेश धवन ने किया है, जिन्होंने पहले सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘आजा मैक्सिको चलो’ का निर्देशन किया है और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों चल ‘मेरा पुट’ पार्ट 1 से 3, ‘हौंसला रख’, ‘पुआडा’ की स्क्रिप्ट लिखी है। ‘कुड़ी हरयाणे वल दी’ को रामारा फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसे पवन गिल, अमन गिल और सनी गिल द्वारा बनाया गया है, जिन्होंने ‘शादा’, ‘पुआडा’, ‘जर्सी’ जैसी कई अन्य पंजाबी और हिंदी फिल्मों का निर्माण किया है। ‘कुड़ी हरयाणे वल दी’ दुनिया भर में अगले साल 14 जून को रिलीज होगी और इसका वितरण व्हाइटहिल स्टूडियोज द्वारा किया जाएगा।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी