एशियन रेसलिंग में सिल्वर मैडल जीतने पर नितीका का भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियन रेसलिंग में सिल्वर मैडल जीतने पर नितीका का भव्य स्वागत

नितीका के कोच राजेश सहरावत व विरेद्र दहिया ने नितीका का स्टेडियम में स्वागत किया।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- 20 से 25 नवंबर तक चीनी ताईपे में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीतकर स्वदेश लौटी नजफगढ़ की बेटी नितीका का नजफगढ़ स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महाबली सतपाल, ओलंपियन सुशील पहलवान व डीडी स्पोटर्स धर्मेंन्द्र सिंह, आशा अग्रवाल व संजीत सांगवान ने नितीका को बधाई दी। जबकि नितीका के कोच राजेश सहरावत व विरेद्र दहिया ने नितीका का स्टेडियम में स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र, अध्यापक व खिलाड़ियों ने भी नितीका का स्वागत किया।
नजफगढ़ स्टेडियम में नितीका का स्वागत करते हुए स्टेडियम प्रंबंधक राजेश सहरावत ने बताया कि नितीका ने एशियन रेसलिंग चैंपियनषिप में अंडर-15 आयु वर्ग में 58 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मैडल जीतकर इतिहास रचते हुए नजफगढ़ का नाम रोशन किया है। नजफगढ़वासियों के साथ-साथ खेलजगत व दिल्ली प्रदेश में नितीका को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ। आज के सम्मान समारोह में लोंगो ने दिल खोलकर नितीका का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि नजफगढ़ देहात की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई है नितीका जिसने अपनी पहली अंतराष्ट्रिय प्रतियोगिता में ही सफलता प्राप्त की है। नजफगढ़ देहात को एक बेटी की इस सफलता पर नाज है। साथ सुशील पहलवान ने नीतिका को उभरता हुआ देश का सितारा बताया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox