नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कुंभ राशि वालों के नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, श, ष, और द से शुरू होते हैं। आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही खास है।
चंद्र राशि के अनुसार आपके भीतर अपने काम को बेहतर तरीके से और समय पर निबटाने के लिए एक अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा।
पॉजिटिव: यह समय भावनाओं से नहीं बल्कि दिमाग से निर्णय लेने का है। आज कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। सगे संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हो सकते हैं। घर में धार्मिक से जुड़ी योजना बन सकती है।
नेगेटिव: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगे। परंतु आप बहुत अच्छे तरीके से निभा भी लेंगे। किसी के साथ अधिक वाद-विवाद में ना पड़े, इसमें मानहानि होना निश्चित है। वाहन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।
व्यवसाय: कारोबार संबंधी लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। किसी भी अनुभवी व्यक्ति या राजनीतिक से ली गई सलाह आपके व्यवसाय को नई दिशा दिखाएगी।
लव: वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद होगा।
स्वास्थ्य: अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द हो सकता है।


More Stories
भिवानी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: ढांसा से बाढसा AIIMS तक बनेगा नया कॉरिडोर
नजफगढ़ क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ
भविष्य के युद्धों में ड्रोन होंगे गेमचेंजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
गोयला डेयरी में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट से एल्विश यादव को राहत, स्नेक वेनम केस की FIR रद्द