अनीशा चौहान/- देश की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह अपने जोक्स की वजह से लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला देती हैं। अपने हुनर के दम पर भारती ने सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी रीच हासिल की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भारती सिंह से जुड़ी एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि कलाकारा अस्पताल में भर्ती हैं।
दरअसल भारती ने एक व्लॉग के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर भारती सिंह की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इसके साथ ही लाफ्टर क्वीन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर ड़ाला है जिसे कमरे के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में भारती के हाथों पर आईवी ड्रिप लगी हुई हैं। वहीं व्लॉग में भारती ने इस बात का खुलासा किया है कि वह पिछले कई दिनों सें बीमार है। दरअसल उन्हें काफी दिनों से पेट दर्द की शिकायत हो रही थी, जिसे उन्होंने एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर दिया था। आगे कलाकारा ने कहा है कि अब वह इस समस्या के इलाज के लिए ऑपरेशन करवाएंगी। जिसके बाद इस खबर में उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
व्लॉग के अंत में भारती अपने प्रशंसकों को यह बताती नजर आईं कि वह अपने दो साल के बेटे गोला को कितना याद करती हैं और वह बस उसके पास घर वापस जाना चाहती हैं। इसके बाद वह कैमरे पर रो पड़ीं और कहा कि जब से उनका बेटा पैदा हुआ है तब से उन्होंने उसे रात में कभी अकेला नहीं छोड़ा है।


More Stories
दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
वैश्विक तनाव का असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों का सहारा
पालम में चौधरी कृष्ण चंद्र सोलंकी को श्रद्धांजलि
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में बहादुरगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी
इंदरलोक क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों पर हुई सुनवाई