XEN के पद पर कार्यरत सूर्या कांत को किया निलंबित, जानिए हरियाणा सरकार की कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

XEN के पद पर कार्यरत सूर्या कांत को किया निलंबित, जानिए हरियाणा सरकार की कार्रवाई

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा सरकार ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक्सईन के पद पर कार्यरत सूर्या कांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक्सईन के पास पीएचईडी नंबर-1, भिवानी का अतिरिक्त प्रभार भी था। यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के अंतर्गत की गई है। अधिकारी के विरुद्ध कुल 6 चार्जशीट जारी हुई थी, जिनमें से 3 चार्जशीट के तहत लगे आरोप सही पाए गए है। ऐसे में हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम-7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

चार्जशीट में कहा गया है कि अधिकारी सूर्या कांत ने ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बरती है। इसके अलावा प्रशासनिक अनियमितताएं, जनता की शिकायतों की अनदेखी करना, सीएम विंडो एवं जनसंवाद से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही तथा विभिन्न परियोजनाओं के समुचित सुपरविजन में कमीं शामिल है।

इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि 26 जनवरी 2026 को, जब लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा भिवानी दौरे पर थे और आम जनता की शिकायतें सुनी जानी थीं, उस दौरान संबंधित अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। भिवानी में पब्लिक हेल्थ से संबंधित जन शिकायतों को गंभीरता से न लेने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox