विवेक बंसल बने हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवेक बंसल बने हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस में बड़े बदलावों तैयारी शुरू हो गई है। जिसके तहत कांग्रेस ने कई राज्यों को उनके नये प्रभारी देकर यह संकेत दे दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान के पूर्व सह प्रभारी विवेक बंसल को हरियाणा में गुलाम नबी आजाद की जगह प्रभारी नियुक्त किया है। विवेक बंसल कुमारी शैलजा के नजदीकी माने जा रहे है जिससे यह भी संभावना लगाई जा रही है कि हरियाणा में कुमारी सैलजा का प्रभाव बढ़ेगा।
गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पक्षधर माना जाता था वही विवेक बंसल, कुमारी शैलजा के नजदीकी है। इस बात के संकेत कई दिन पहले से मिल रहे थे कि विवेक बंसल को हरियाणा में कोई जिम्मेदारी मिलने वाली है। वे पिछले 1 सप्ताह से दिल्ली में कुमारी शैलजा के निवास पर आते जाते देखे गए थे।
बड़ी बात यह है कि जो नई टीम बनी है वह लगभग राहुल गांधी के विश्वस्त सदस्यों से भरी पड़ी है सउसमें राहुल गांधी की टीम के सदस्य कुछ ज्यादा ही है सअब संकेत मिल रहे हैं कि कॉन्ग्रेस संगठन चुनाव के लिए जल्दी ही बैठक बुलाने जा रही है जिन लोगों को अध्यक्ष पद के लिए वोट डालनी है उनमें अधिकांश राहुल गांधी समर्थक है। इन चीजों को देखकर लगता है कि कांग्रेस की नई कार्यसमिति मतलब सीडब्ल्यूसी में भी कई पुराने लोग नहीं होंगे जिन्हें राहुल गांधी विश्राम देना चाहते हैं। सकुल मिलाकर हरियाणा की बात करें तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक तरह से झटका देने की कोशिश कर दी गई है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को स्थाई आमंत्रित सदस्य सदस्यों में भी जगह नहीं दी गई है। उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है और कुलदीप बिश्नोई के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया है। इसके विपरीत रणदीप सिंह सुरजेवाला को जनरल सेक्रेटरी बनाकर कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा के पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे।
प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक, हरीश रावत पंजाब ,राजीव शुक्ला हिमाचल प्रदेश, मुकुल वासनिक मध्य प्रदेश, उम्मन चांडी आंध्र प्रदेश, तारिक अनवर केरल और लक्षदीप, जितेंद्र सिंह असम, अजय माकन राजस्थान, केसी वेणुगोपाल संगठन के महासचिव बनाए गए हैं। उधर प्रभारियों में पवन बंसल प्रशासन रजनी पाटिल जम्मू कश्मीर पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ और पीएम सिंह झारखंड, शक्ति सिंह गोहिल दिल्ली और बिहार और एस एस सत्व गुजरात दादरा नगर हवेली के प्रभारी बनाए गए हैं। सूची संलग्न है स पाठक याद करें कि दक्ष दर्पण पहले ही दावा कर चुका है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी ही होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox