नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अगर आप उत्तराखण्ड आ रहे हैं तो आपको अपनी कोरोना रिपोर्ट साथ लेकर आणि होगी. और रिपोर्ट निगेटिव हुई तो ही घूम पाएंगे।
उत्तराखंड में. अब बाहर से आने वाले पर्यटकों को अपनी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही वे प्रदेश में घूम पाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट दिखानी होगी,इसके लिए उनका 48 घंटे पहले का कोरोना टेस्ट नेगेटिव होना चाहिए।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अनलॉक-दो में राज्य में काफी सहूलियतें दी जा रही हैं। प्रदेशवासियों के लिए चार धाम यात्रा खोल दी गई है। सरकार का जोर होटल व्यवसाय को गति देने पर है। ऐसे में पर्यटक प्रदेश में आकर होटल में ठहर सकेंगे। उसके बाद ही उन्हें प्रदेश में घूमने की अनुमति दी जाएगी। पर्यटक प्रदेश के होटलों में भी ठहर सकेंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट देखते हुए सभी चीजों का आकलन किया जा रहा है। इस महामारी के कारण सामाजिक, आर्थिक व मानसिक दिक्कतें उत्पन्न हुई हैं। सभी को इसका सतर्कता से सामना करना होगा। राज्य में आने वालों की सतत जांच की जा रही है। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री देखी जा रही है। लेकिन इसके लिए भी उन्हें कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट दिखानी होगी।सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि अनलॉक-2 में राज्य में काफी सहूलियतें दी जा रही हैं। वहीँ आज 1 जुलाई से प्रदेशवासियों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी गई है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज