नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तराखंड सरकार शहीद हुए पुलिस कर्मियों को सम्मान देने के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। जिसमें अब शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर स्कूल, लेन और गलियों के नाम रखे जायेंगे। सरकार 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को यह तोहफा देगी।
नई योजना के तहत पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 10 दिन की अवधि के भीतर शहीद पुलिस कर्मियों की जहां शिक्षा हुई है या फिर जहां के रहने वाले हैं, उस गली और लेन को शहीद पुलिसकर्मी का नाम दिया जाएगा। इसके लिए डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहीद पुलिसकर्मी ने जहां से शिक्षा ली है। वहां पर जाकर स्कूल के बारे में जानकारी हासिल करने का काम करें. साथ ही गली और लेन की जानकारी भी ली जाए।
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि शहीद हुए पुलिस कर्मियों के स्कूल और उनके जन्म स्थान की जानकारी ली जा रही है. स्मृति दिवस पर जहां से शहीद पुलिस कर्मियों ने शिक्षा ली है या फिर जहां वो रहे हैं, वहां पर उनके नाम की गली, लेन या फिर उनके स्कूलों के नाम रखे जाएंगे।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा