केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया आयुर्वेदिक चरक संस्थान का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया आयुर्वेदिक चरक संस्थान का दौरा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/द्वारका/ नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के चलते कंटेनमेंट आइसोलेशन सैंटरो के निरीक्षण दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन रविवार को खेड़ा डाबर स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान में पहुंचे। वहां उन्होंने संस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार को लेकर ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों से बात की। कोरोना बीमारी को देखते हुए दिल्ली के अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन सैंटरो में मरीजों को दिए जा रहे इलाज का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन हर सप्ताह ऐसे सैंटरो का निरीक्षण दौरा कर रहे हैं जिसके तहत रविवार को डॉक्टर हर्षवर्धन नजफगढ़ के खेड़ा डाबर स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वैदिक चरक संस्थान में पहुंचे जहां उन्होंने आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन खेड़ा डाबर स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान का दौरा करते हुए।

वही कोरोना के इलाज को लेकर ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों से भी बात की। इस अवसर पर चरक संस्थान की निदेशक डॉक्टर विदुला गुज्जरवार व अतिरिक्त निदेशक अनार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का स्वागत किया और उन्हें संस्थान में चल रहे आइसोलेशन सेंटर का दौरा कराया। इस अवसर पर डॉक्टर एन आर सिंह ने बताया कि आइसोलेशन सेंटर में पिछले 1 महीने में करीब 210 कोरोना मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 138 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं उन्होंने कोरोनावायरस के इलाज के साथ-साथ मरीजों को दी जा रही दूसरी सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि आयुर्वैदिक काढा, हैप्पीनेस थेरेपी व योगा का भी अभ्यास कराया जाता है। जिससे मरीजों का मानसिक संतुलन बना रहता है और उनमें कोरोना को लेकर आई नेगेटिव सोच को बदलने में भी मदद मिलती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox