
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/श्रीनगर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सुरक्षाबलों को श्रीनगर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर सैफुल्ला को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। खबर मिली थी कि श्रीनगर के एक घर में आतंकी मौजूद है. इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया और सुबह इस ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में आतंकी को मार गिराया गया।
कश्मीर के आईजी ने कहा, “हमें श्रीनगर के एक घर में मौजूद एक आतंकी के बारे में कल रात जानकारी मिली थी। ऑपरेशन शुरू किया गया और आज मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया। 95 फीसदी निश्चित है कि वह हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख कमांडर है। एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। यह हमारे सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि है।
बता दें कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है. अब तक कई आतंकी मारे जा चुके हैं। इतना ही नहीं आतंकी डर से आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों के दौरान आतंकवादी आत्मसमर्पण करने को तरजीह दे रहे हैं और यह एक स्वागत योग्य बदलाव है। उन्होंने हथियार उठा चुके युवाओं से हिंसा की राह छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने की अपील की।
डीजीपी ने शनिवार को कहा था, “बीती कुछ मुठभेड़ों में आतंकवादियों का समर्पण करना एक स्वागत योग्य बदलाव है। मुठभेड़ के दौरान, जब गोलियां चल रही होती हैं उस वक्त भी भटके हुए युवा पुलिस और सुरक्षा बलों के समर्पण करने के प्रस्तावों को स्वीकार कर रहे हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”