सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण में सूरज ने किया अचंभित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण में सूरज ने किया अचंभित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सदी के सबसे बड़े व साल के सबसे बड़े दिन तथा विश्व योग दिवस पर लगने वाले सूर्य ग्रहण ने अपनी विभिन्न कलाओं व विभिन्न रंगों में दीदार देकर सबको अचंभित कर दिया। हालांकि वैज्ञानिक सूर्य को नंगी आंखों से न देखने का पहले ही परामर्श जारी कर चुके थे लेकिन फिर भी लोग सूर्य की कलाओं से एक तरह से सम्मोहित हो गये और लोगों ने कई उपकरणों के माध्यम से सूर्य की अदुभत कलाओं का जमकर दीदार किया।
                         यहां बता दें कि आज साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को सूर्यग्रहण का आरंभ हो चुका है और यह दोपहर के 2 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा। मिथुन राशि में पडने वाला इस साल का पहला सूर्यग्रहण काफी शक्तिशाली और कई प्रकार से विशेष माना जा रहा है। कोरोनाकाल में लगने जा रहा यह ग्रहण ऐसे वक्त में लग रहा है जब 6 ग्रह पहले से ही वक्री अवस्था में थे। ज्योतिषशास्त्रियों के मुताबिक, इस ग्रहण के प्रभाव आम जनजीवन के लिए बहुत शुभ नहीं माने जा रहे हैं। सूतककाल के हिसाब से यह 12 घंटे पहले ही शुरू हो चुका था।
                          सूर्य ग्रहण में आज सूरज कहीं हरा, कहीं लाल तो कहीं सफेद रंग में नहाया दिखा। देश में मुंबई, गांधीनगर, जयपुर, कुरुक्षेत्र के साथ-साथ लोग सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। यह सूर्य ग्रहण  व्यापक रूप से एशिया, अफ्रीका, पैसेफिक और हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा गया। जहां से लोग सूर्य की विभिन्न कलांओं की तस्वीरें सांझा कर रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox