
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंजाब में तेजी से बढ़ते कोरोना के केसों को देखते हुए सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम व लोगों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में फिर लॉकडाउन लगा दिया है। हालांकि यह लाॅकडाउन प्रदेश में अब सभी दिन शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि पंजाब में इससे पहले ही धारा-144 लागू है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब में विधानसभा सत्र से पहले कोरोना पॉजिटिव विधायकों की संख्या में इजाफा हो जाने के चलते यह फैसला लिया है। क्योंकि अब राज्य मे 29 विधायक कोरोना की चपेट में हैं। उनका मानना है कि कोरोना को घर में रहकर बेहतर तरीके से हराया जा सकता है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को सभी विधायकों से अपील की है कि कोरोना पॉजिटिव विधायकों और मंत्रियों की संपर्क में आने वाले सदस्य कल एक दिवसीय विधानसभा सत्र भाग लेने से बचें और आम जन की सुरक्षा के उपायों को कारगर तरीके से लागू करें।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”