स्पोट्र्स अधिकारियों ने किया नजफगढ़ व कैर स्टेडियम का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्पोट्र्स अधिकारियों ने किया नजफगढ़ व कैर स्टेडियम का दौरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ खिलाड़ियों को चुस्त-दुरूस्त रखने व उन्हे कोरोना काल में प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराने को लेकर दिल्ली सरकार के स्पोट्र्स अधिकारियों ने नजफगढ़ व कैर स्टेडियमों का दौरा किया। इस अवसर शिक्षा निदेशक उदीत प्रकाश राय, ओएसडी दिल्ली सरकार स्पोट्र्स ओलंपियन सुशील पहलवान, उप खेल निदेशक धर्मेंन्द्र सिंह व सुपरिडेंट स्पोट्र्स संदीप सांगवान ने न केवल दोनो स्टेडियम व स्पोट्र्स काॅम्पलेक्स में खेल सुविधाओं का निरिक्षण किया बल्कि कोरोना काल में किस तरह से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाये इस पर भी कोचों व प्रबंधकों से चर्चा की। साथ ही उन्होने खिलाड़ियों व कोचों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
नजफगढ़ देहात के स्कूलों व स्पोट्र्स काॅम्पलेक्सों में खेल गतिविधियों का जायजा लेने पंहुचे दिल्ली सरकार के आला स्पोट्र्स अधिकारी श्री राय व श्री सुशील ने कहा कि नजफगढ़ व कैर खेल काॅम्पलेक्स में आने वाले समय में खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाये उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होने कहा कि कोरोना काल में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में काफी कमी आई है। जिसके लिए 17 जुलाई से नजफगढ़ स्टेडियम में ट्रायल के तौर पर कुश्ती व कबड्डी का प्रशिक्षण आरंभ कर दिया गया था। उन्होने कहा कि अभी तक सभी प्रबंध सही बने हुए है। इसी तर्ज पर दूसरे खेल संस्थानों में भी प्रशिक्षण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा। वहीं ओएसडी सुशील पहलवान ने कहा कि नजफगढ़ देहात में खिलाड़ियों की कमी नही है। कमी थी तो अच्छे खेल संस्थानों की लेकिन अब सरकार ने यह कमी भी पूरी कर दी है। आने वाला समय नजफगढ़ देहात का होगा जहां से अनेकों राष्ट्रीय व अन्तर राष्ट्रीय खिलाड़ी उभर कर सामने आयेंगे। हमारे कोच व खेल प्रबंधक पूरी निष्ठा से इस काम में लगे हुए है। पहले भी नजफगढ़ के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय व अन्तर राष्ट्रीय पर क्षेत्र का परचम लहराया है। अब तो यहां सुविधाओं व नये स्टेडियों से हालात पूरी तरह से बदल चुके है। अब खिलाड़ी नया इतिहास लिखेंगे। इस मौके पर नजफगढ़ स्टेडियम के प्रंबंधक व मुख्य कोच राजेश सहरावत ने सभी का स्वागत किया और अधिकारियों से खिलाड़ियों को और ज्यादा सुविधाये देने की अपील की। हालांकि टीम ने तीन दिन पहले मलिकपुर व ढांसा स्कूलों में खेल व्यवस्थाओं का दौरा किया था लेकिन वहां अव्यवस्था पाई जाने पर अधिकारियों ने स्कूल को नोटिस दिया है। साथ जल्द व्यवस्था ठीक करने के भी कड़े निर्देश दिये है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox