स्पेशल स्टाफ ने पकड़े हरियाणा के तीन बदमाश, ट्रक चालक लूट का मामला सुलझाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्पेशल स्टाफ ने पकड़े हरियाणा के तीन बदमाश, ट्रक चालक लूट का मामला सुलझाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वीरवार को मित्राउं गांव के पास से एक ट्रक चालक व हैल्पर को अगवा कर उनसे 25400 रूपये व मोबाईल फोन लूटकर फरार होने के मामले को सुलझाते हुए द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। तीनो बदमाश हरियाणा के बताये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस तथा वारदात में शामिल एक कार भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामले भी सुलझाये जा सके।
इस संबंध में डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 3 अगस्त को मित्राउ गांव के पास से तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक ट्रक को अपना निशाना बनाया और उसके चालक व हैल्पर को अगवा कर उनसे 25400 रूपये व एक मोबाईल लूटकर फरार हो गये। बाबा हरिदास नगर पुलिस ने इसकी जानकारी स्पेशल स्टाफ टीम को दी जिस पर टीम ने कार्यवाही करते हुए ईलाके के सीसीटीवी व खबरियों से आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की। साथ ही टीम ने लूटे गये मोबाइल को भी सर्विलांस पर डाल दिया। पुलिस चार दिन तक उनका पिछा करती रही। लेकिन जैसे ही अपराधी जाफरपुर थाना एरिया में दूसरी वारदात के लिए निकले स्पेशल स्टाफ टीम ने उन्हें दबौच लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ सोनू पुत्र अनिल निवासी गुभाना हरियाणा, दीपक उर्फ हरफूल पुत्र हवा सिंह निवासी माजरी हरियाणा व योगेश पुत्र सतबीर निवासी माजरी हरियाणा के रूप में की है। तीनो आरोपी झज्जर जिला हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपी नशे के आदि है और नशें के लिए पैसा जुटाने के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं। योगेश व सचिन पहले भी एनडीपीएस एक्ट में कई मामलों में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो देसी कट्टे, एक इमिटेशन पिस्टल, लूटी गई रकम में से 16500 कैश बरामद, और हुंदई वेन्यू कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox