नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अरुणाचल प्रदेश से छह दिन पहले लापता हुए पांच भारतीय नागरिकों का पता चल गया है। पांचों चीन की सीमा में हैं। अरुणाचल प्रदेश से सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को बताया कि चीनी सेना ने पांचों नागरिकों के चीन की सीमा में होने की पुष्टि की है।
रिजिजू ने कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सेना की ओर से भेजे गए हॉटलाइन मैसेज का जवाब दिया है। उन्हें पुष्टि की है कि अरुणाचल के लापता युना उनके पक्ष में पाए गए हैं। उन्हें वापस लाए जाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। ये युवा राज्य के अपर सुबांसिरी जिले से शुक्रवार को लापता हो गए थे। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि इन नागरिकों का चीनी सेना ने अपहरण किया है। इससे पहले सोमवार को चीन ने पांचों भारतीयों के अपहरण की जानकारी देने से इनकार किया था। चीन ने कहा था कि उसे इस बारे में भारतीय सेना की ओर से संदेश भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं है।
गांव वालों के अनुसार ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे। इन युवकों के अगवा होने के मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम को मैकमोहन लाइन (भारत-चीन सीमा रेखा) से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में भेजा गया था।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन