ओवैसी राम मंदिर पर चुप रहो या पाकिस्तान जाओ- शिया वक्फ बोर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओवैसी राम मंदिर पर चुप रहो या पाकिस्तान जाओ- शिया वक्फ बोर्ड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर बार-बार विरोधी स्वरों का इस्तेमाल कर रहे एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को शिया वक्फ बोर्ड ने फटकार लगाते हुए कहा कि देश के संविधान से सभी बंधे है और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर भी किसी को कोई संशय नही है ऐसे में अगर ओवैसी को कोई ऐतराज है तो वह पाकिस्तान जा सकता है। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने ओवैसी को करारा जवाब देते हुए कहा कि ओवैसी को इस मुद्दे पर चुप रहना चाहिए या फिर पाकिस्तन चले जाना चाहिए और देश के मुस्लिमों को शांति से रहने देना चाहिए।
वसीम रिजवी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। रिजवी ने ओवैसी को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर चुप रहने की नसीहत दी है। रिजवी ने कहा कि भारतीय संविधान के नियमों के तहत सभी बंधे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सही मायने में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जो सदियों से हिंदुओं के लिए ही था। इसके अलावा रिजवी ने ओवैसी को हिंदू-मुस्लिम की राजनीति को बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे देश का माहौल बिगड़ने व खून-खराबे के अलावा कुछ नहीं होता। रिजवी ने कहा, तालिबानी नेता मुल्ला मोहम्मद उमर और अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों को आपकी जरूरत है। भारत में मुस्लिमों को शांति से रहने दें।
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. ओवैसी ने कहा था कि पीएम मोदी को भूमि पूजन में नहीं जाना चाहिए था। ओवैसी का कहना था कि पीएम किसी खास मजहब के नहीं हैं। राम मंदिर भूमि पूजन वाले दिन ओवैसी ने कहा था कि पीएम ने 15 अगस्त को आज 5 अगस्त से मिला दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox