RSS मंथन में नितिन नवीन की भागीदारी, भाजपा में नई सियासी हलचल संभव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

RSS मंथन में नितिन नवीन की भागीदारी, भाजपा में नई सियासी हलचल संभव

-प्रस्तुत किए जाएंगे कार्यों का लेखा-जोखा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े फैसले लेने वाली संस्था यानी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की महत्वपूर्ण बैठक अगले महीने हरियाणा में होने जा रही है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन भी हिस्सा लेंगे। संघ के सौ साल पूरे होने और आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए अहम माना जा रहा है।

जनवरी 2026 में भाजपा की कमान संभालने के बाद नितिन नवीन का यह पहला आधिकारिक संघ के साथ वार्ता होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं। यह बदलाव आने वाले चुनावों को देखते हुए रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

प्रस्तुत किए जाएंगे कार्यों का लेखा-जोखा
सूत्रों के अनुसार समालख बैठक का मुख्य एजेंडा संघ के सौ साल पूरे होने से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा करना। देश भर में चलाए गए विभिन्न अभियानों, गृह संपर्क और शाताब्दी निमित्त आयोजनों से प्राप्त अनुभवों को रखा जाएगा। संघ नेतृत्व यह देखना चाहेगा कि शाताब्दी वर्ष के लक्ष्यों को किस हद तक हासिल किया गया और आम लोगों के बीच संघ की पहुंच कितनी बढ़ी है। प्रतिनिध सभा की इस बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।

ये सभी होंगे शामिल
इसके अलावा आने वाले समय के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यजोजनाओं पर भी विस्तार से वार्ता होगी। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रस्ताव पारित हो सकता है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं, भाजपा के अलावा संघ से संबंध रखने वाले विभिन्न 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भी इस विचार-मंथन का हिस्सा होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox