नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम भारतीय संविधान के तहत मौलिक अधिकारों की जानकारी जन-जन तक पंहुचाने के लिए जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में प्रीएंबल वाल के रूप में बैनर लगायेगा। इस बैनर के तहत माता मूर्ति देवी महिला मंडल, जनविकास युवा मंडल व बाल नारी जागृति युवा मंडल के सदस्य दिल्ली हाट में लोगों को संविधान की जानकारी देने का काम करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एनवाईके दक्षिण-पश्चिम के जिला समन्वयक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार 26 नवंबर 2019 से भारतीय संविधान एवं नागरिक कत्र्तव्य की वर्षगांठ मना रही है। जिसे देखते हुए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत आने वाले नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स लोगों को भारतीय संविधान की जानकारी व उनके कत्र्तव्यों का बोध करा रहे है। एनवाईके विभिन्न जगहों पर प्रीएंबल वाल बनाकर लोगों को भारतीय संविधान की जानकारी व कत्र्तव्यों की शपथ दिलवा रहे है। जिला दक्षिण-पश्चिम के एनवाईके केंद्र ने पहले नजफगढ़ में प्रीएंबल वाल बनाई और अब विभिन्न कल्बों के माध्यम से जनकपुरी के दिल्ली हाट में भी प्रीएंबल वाल बनाने जा रहा है। इसके तहत तीन कल्ब लोगों की संविधान की पूरी जानकारी देंगे व लोगों को संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलायेंगे। उन्होने बताया कि माता मूर्तिदेवी महिला मंडल् ने इस योजना में बढ़चढ़ कर अपनी रूचि दिखाई है और मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा ने अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने माता मूर्ति देवी महिला मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा को केंद्र के तरफ से उनके उत्कृष्ट कार्यो व सहयोग को देखते हुए प्रशस्ति पत्र व रजिस्टेªशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।


More Stories
द्वारका में 15 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 23 कैडेट्स ने NDA में मारी बाजी
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने NCR में बजाया जीत का डंका
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन