नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- दिल्ली के बाबरपुर इलाके में बदमाशों को फायरिंग कर ई-रिक्शा चालक से जबरन पैसे देने के लिए दबाव बनाना तब भारी पड़ गया जब पुलिस ने उनका वायरल विडियो देख कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में बदमाश हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि यह वीडियो 26 फरवरी का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ बदमाश हवाई फायरिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कथित रूप से ई-रिक्शा चालक पर 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया था। पैसे नहीं देने पर उसपर गोलियां चला दीं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दिल्ली पुलिस के संज्ञान में आया। हरकत में आई पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज