नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गिलगित/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 22 अक्तूबर को गिलगित-बालटिस्तान में पाकिस्तान प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग जुटकर यहां से पाकिस्तानी सेना को हटाने के लिए आंदोलन करेंगे। पीओके के नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता सज्जाद राजा ने बताया कि इस आंदोलन के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा गया है। सज्जाद राजा ने बताया कि पाक के खिलाफ हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि वह पीओके से अपनी सेना और लोगों को नहीं हटा लेता। बता दें कि पीओके में बड़ी संख्या में पाकिस्तानियों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
22 अक्तूबर 1947 को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था। हमलावर कबायलियों के भेष में आए थे। यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने के लिए ऑपरेशन गुलमर्ग शुरू किया था। इस ऑपरेशन में करीब 40,000 लोग मारे गए थे। फाउंडेशन ने इस दिन को इतिहास का काला दिन बताया है। तब से लेकर अब तक पाकिस्तान पीओके पर अत्याचार करते आ रहा है।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा