बिहार चुनाव में नीतीश ने किया बड़ा खुलासा, कहा मेरा यह आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार चुनाव में नीतीश ने किया बड़ा खुलासा, कहा मेरा यह आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पूर्णिया/बिहार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को पूर्णिया में आयोजित रैली में कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला।
नीतीश ने कहा, आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, ये मेरा आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला।श् बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव को तीन चरणों में आयोजित करने का फैसला किया गया था। पहला चरण 28 अक्तूबर तो दूसरा चरण तीन नवंबर को आयोजित हुआ था। परिणाम 10 नवंबर को आएंगे।
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि लाठियां भांजने वाले आज कहते हैं कि कानून का राज लाएंगे। नड्डा ने कहा, ये चुनाव बिहार के भविष्य का है। एक तरफ बिहार का विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ बिहार को विनाश की तरफ पहुंचाने वाले… लालू जी ने श्लाठी भांजन रैली बुलाई थी कि नहीं बुलाई थी? आज ये बोलते हैं कि हम कानून का राज लाएंगे और जब कानून का राज था तब लाठी भांजते थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox