Netflix या Jio-Hotstar? 1750 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर धमाके की तैयारी, ”धुरंधर-2” के मेकर्स ने साइन की बम्पर डील!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Netflix या Jio-Hotstar? 1750 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर धमाके की तैयारी, ”धुरंधर-2” के मेकर्स ने साइन की बम्पर डील!

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बॉक्स-ऑफिस के बाद ”धुरंधर-द रिवेंज” अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है. फिल्म को रिलीज़ हुए मात्र एक महीना ही हुआ है, लगातार धमाल मचा रही आदित्य धर की फिल्म ”धुरंधर -2” बॉक्स-ऑफिस पर 1750 करोड़ की कमाई कर चुकी है. प्रशंसक मूवी की तारीफ करते थक नहीं है. फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टार्स की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब सराहा है.

मेकर्स की OTT प्लेटफॉर्म के साथ बम्पर डील:
फिल्म ”धुरंधर-2” पहले बॉक्स- ऑफिस पर बनी थी और अब फैंस को फिल्म का इंतज़ार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेसब्री से हो रहा है. आपको बता दें कि जिस तरह से फिल्म ने धमाल मचाया हुआ है, उस हिसाब से मूवी करोड़ों के पार छलांग लगाने वाली है. फिल्म के मेकर्स की ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ करोड़ों की डील हो चुकी है. लेकिन इसकी स्क्रीमिंग के लिए फैंस को एक महीने का ओर इंतज़ार करना पड़ सकता है. वैसे तो कोई भी मूवी थिएटर पर रिलीज़ होने के 28 दिन बाद ही डिजिटल पर रिलीज़ हो जाती है लेकिन धुरंधर-2 की सक्सेस और कमाई को देखते हुए मेकर्स थोड़ा लेट कर रहे हैं. जिसके चलते अभी 2 से 3 महीने का ओर समय लग सकता है.

फिल्म के राइटर्स जियो हॉटस्टार ने खरीदे हैं. बताया जा रहा है कि यह डील करीब 150 करोड़ रुपये की हुई है. हिंदी फिल्म के लिए यह डील सबसे बड़ी दिगीतक डील मई से एक है. ”धुरंधर” नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, लेकिन ‘धुरंधरः द रिवेंज’ एक अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है, डिजिटल प्लेटफॉर्म में पहली बार नया बदलाव देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ‘धुरंधर 2’ मई के अंत या जून की शुरुआत में स्ट्रीमिंग शुरू कर सकती है.

डिजिटल रिलीज़ में देरी क्यों?
हालांकि, इस बार मेकर्स फिल्म के शानदार बॉक्स-ऑफिस प्रदर्शन के चलते डिजिटल रिलीज को थोड़ा टाल सकते हैं. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और रिलीज के हफ्तों बाद भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. 1000 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली आदित्य धर की फिल्म ”धुरंधर-द रिवेंज” भारत की पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है. यही वजह है कि मेकर्स ओटीटी पर लाने से पहले थिएटर से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं.”धुरंधर-2” की सक्सेस से मेकर्स और कालाकार काफी खुश हैं. आदित्य धर फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट कॉस्ट्यूम डिजाइन, म्युजिक कंपोजर और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए लगातार सराहना पोस्ट कर रहे हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox