सांसद प्रवेश वर्मा ने किया कोविड जांच सैंटरों का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांसद प्रवेश वर्मा ने किया कोविड जांच सैंटरों का दौरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने नजफगढ़ देहात के कोविड टेस्टिंग सैंटरों को दौरा कर निरिक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला दक्षिण-पश्चिम डीएम राहुल सिंह, पार्षद सत्यपाल मलिक, सुमन डागर व अंतिम गहलोत के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होने सैंटरों में सामाजिक दूरी, सुरक्षा उपकरणों, मास्क व सेनिटाइजर के इस्तेमाल तथा जांच किट की निस्तारण की योजना का निरिक्षण किया। साथ उन्होने लोगों को व स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित रहने की हिदायत भी दी।
                                     अपने दौरे के दौरान कुछ गांवों में हो रहे कोविड जांच सैंटरों के विरोध पर उन्होने कहा कि यह बिमारी हवा से नही फैलती है और यह जांच केंद्र लोगों की सुविधा के लिए उनके नजदीक बनाये गये है ताकि लोगों को घरों से ज्यादा दूर न जाना पड़े क्योंकि उसमें खतरा ज्यादा है। उन्होने राव तुलाराम अस्पताल में कोविड सैंटर का दौरा कर निरिक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को सुरक्षित तरीके से लोगों की जांच करने के आदेश दिये। उन्होने आज मलिकपुर, ईस्सापुर, गोपालनगर, झाड़ौदा व नजफगढ़ की डिस्पैंसरियों का दौरा किया और लोगों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना और डिस्पैंसरियों में कोविड टेस्ट की सुविधाओं का निरिक्षण किया।
                                     उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते दिल्ली में कोरोना मरीजों की हालत चिंता जनक होती जा रही थी। लोगों को न ईलाज ढंग से मिल पा रहा है और न ही कोविड-19 जांच का कोई पुख्ता प्रबंध है। जिसे देखते हुए अब केंद्र सरकार ने दिल्ली में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। गृहमंत्री अमितशाह ने दिल्ली में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कुछ नये आदेश भी दिये है जिसके तहत अब होम आइसोलशन में रहने वालो को कम से कम पांच दिन के लिए क्वारंटाइन सैंटरों में रहना होगा। उन्होने कहा कि अब दिल्ली में निजी अस्पताल अपनी मनमानी लूट नही कर पायेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने उनके रेट तय कर दिये है जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही हर अस्पताल को कम से कम अपने बेडो का 24 प्रतिशत कोटा कोरोना मरीजों के लिए रखना होगा ताकि लोगों को समय पर सही ईलाज मिल सके। साथ ही उन्होने पार्षदों से कहा कि वो सभी अपने-अपने क्षेत्र में लोंगों को मिलने वाली सुविधाओं पर नजर रखें और कहीं भी किसी भी रोगी के ईलाज में कोई कोताही ना होने पाये। हम दिल्ली की जनता के लिए जवाब देह है और उनकी सेवा के लिए ही काम कर रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox