सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के बारे में हुई बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के बारे में हुई बैठक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरुग्राम के सबसे प्राचीनतम सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम लगातार कार्य कर रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के सयुंक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार ने सदर बाजार के दुकानदारों तथा व्यापार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर किसी भी व्यक्ति की रेहड़ी-पटरी आदि ना लगवाएं। इसके अलावा दुकानदार स्वंय भी दुकान के बाहर सड़क पर सामान आदि रखकर अतिक्रमण ना करें। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बाजार में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसी दुकानों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, जिनके बाहर किसी भी रूप में अतिक्रमण होता है। अतिक्रमण होने की स्थिति में दुकानों को पूर्व की भांति सील किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे स्वयं अतिक्रमण ना करें और ना ही दूसरों को करने दें।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम और जीएमडीए द्वारा सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाकर इसका सौन्दर्यकरण करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत बाजार को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा तथा यहां आने-जाने वालों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox