नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद के वार्ड-7 स्थित राजीव नगर कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेयर की मौजूदगी में वार्ड के नागरिकों ने अपनी निशुल्क कोरोना जांच करवाई।
मेयर ने वार्ड निवासियों से बातचीत करते हुए उन्हें कोरोना से बचाव करने के उपाय अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल बचाव उपाय करके ही हम खुद को और अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मास्क का नियमित इस्तेमाल तथा अपने हाथों को बार-बार धोएं। जब भी बाहर जाएं मास्क लगाकर जाएं तथा एक-दूसरे के बीच 2 गज की दूरी का पालन करें। बिना किसी कारण के भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं। बाजार में जाते समय विशेष ध्यान रखें।
मेयर ने कहा कि हम इन छोटी-छोटी बातों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। बच्चों, बुजुर्गों तथा गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। मेयर ने कहा की सरकार, जिला प्रशासन एवं नगर निगम गुरुग्राम द्वारा लॉक डाउन के दौरान बेहतर कार्य किया गया, जो अब भी जारी है।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा