नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में एनवाईके जिला नजफगढ़ से संबद्ध माता मूर्तिदेवी महिला मंडल की भूमिका काफी सराहनीय रही है। मंडल ने लगातार नजफगढ़ क्षेत्र में लोगों को कोरोना बिमारी से जागरूक करने का अभियान जारी रखा है। मंडल की सदस्यों ने अपने आस पड़ौस से लेकर कालोनियों व गांवों में सोशल डिस्टेंसिंग व हाथ धोने को लेकर सटीक अभियान चलाया है। यहां तक मंडल ने क्षेत्र में सेनिटाइजर व मास्क का वितरण भी किया है। मंगलवार को भी माता मूर्तिदेवी महिला मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा ने एनवाईके कार्यालय में आने वाले सदस्यों के लिए 300 मास्क उपलब्ध करायें और जिला समन्वयक एस पी सिंह को सौंपे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षा भावना शर्मा ने कहा कि आज लोगों को कोरोना से सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है और इसके लिए उनके पास हमेशा मास्क व सेनिटाइजर होना चाहिए ताकि वह अपना अच्छे से बचाव कर सके। हालांकि अब भोजन वितरण की कोई समस्या नही है और लोगों को आसानी से राशन उपलब्ध हो रहा है लेकिन गरीब व बेसहारा लोग अभी भी मास्क व सेनिटाइजर नही खरीद पा रहे है। वहीं नजफगढ़ एनवाईके कार्यालय से जुड़े स्वयंसेवी सदस्य अभी कोरोना वारियर्स के रूप में विभिन्न जगहों पर अपनी सेवायें दे रहे है जिसे देखते हुए उन्होने एनवाईके को मास्क सौंपे है ताकि बच्चों तक मास्क पंहुच सकें और वह सुरक्षित रहे। वहीं नेहरू युवा कंेद्र के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने कहा कि माता मूर्तिदेवी महिला मंडल सदा ही सेवा भाव के कामों में आगे रहा है और केंद्र के युवाओं के लिए एक पथप्रदर्शक का काम करता है। वह मंडल द्वारा उपलब्ध कराये गये मास्क के लिए भावना शर्मा व संगीता शर्मा जी का आभार व्यक्त करते है। साथ ही उन्होने मंडल के संरक्षक व चेयरमैन शिव कुमार यादव का भी आभार प्रकट किया जो मंडल को मार्ग दर्शन करते रहते है। उन्होने बताया कि माता मूर्ति देवी महिला मंडल ने सदा समाज से जुड़े सभी कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लिया है और युवाओं को नई दिशा दिखाई है। कोरोना काल में भी उनका सहयोग सराहनीय रहा है।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार