नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनों को मजबूत करने के लिए नए पादाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति पार्टी के हाईकमान द्वारा की गई है। पदाधिकारियों के नियुक्ति की सूचना अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जारी की। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश में पूर्वांचल मोर्चा की जिम्मेदारी एडवोकेट कौशल मिश्र को सौंपी गई है। कौशल मूलतः सुलतानपुर जिले कि कादीपुर तहसील के गांव करसारी के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हुए कौशल मिश्र ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। पार्टी में अच्छी पकड़ और साफ छवि के चलते इन्हें हाईकमान ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली प्रदेश में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों में कौशल को पूर्वांचल मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद