कमला हैरिस की उम्मीदवारी से बदलेंगे अमेरिका में चुनावी समीकरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कमला हैरिस की उम्मीदवारी से बदलेंगे अमेरिका में चुनावी समीकरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। उनके इस चुनाव से पार्टी को उम्मीद है कि चुनावी समीकरण उनके पक्ष में आ जायेंगें। हालांकि कमला हैरिस प्राइमरी चुनाव में कुछ खास नही कर पाई थी। वही उनकी इस उम्मदवारी से इंडों-अफ्रीकन समाज में काफी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।
यहां बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं। अगर हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी। हैरिस (55) के पिता अफ्रीकी और मां भारतीय हैं। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन चेन्नई की रहने वाली थीं। कमला हैरिस की मां कैंसर पर शोध कर रही थीं और साल 2009 में उनकी मौत हो गई। कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले थे, जो स्टैमफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। कमला हैरिस के माता-पिता तभी अलग हो गए थे, जब कमला और उनकी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं। कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं।
कौन हैं कमला हैरिस?
कमला हैरिस दो बार अटॉर्नी जनरल रहीं और फिर 2017 में वो सांसद बनीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। सीनेटर के तौर पर वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुखर रही हैं। हालांकि, विदेश नीति पर उन्होंने ट्रंप का समर्थन भी किया है। अमरीका की दोनों प्रमुख पार्टियों ने आज तक किसी अश्वेत महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया है और आज तक कोई अमरीकी महिला राष्ट्रपति का चुनाव नहीं जीत सकी है।
कैलिफोर्निया की सांसद कमला हैरिस एक समय जो बिडेन को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनौती दे रहीं थीं। राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद उनके नाम की चर्चा हमेशा से हो रही थी कि जो बिडेन उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना साथी उम्मीदवार चुनेंगे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस के चुने जाने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि यह देश के लिए अच्छा दिन है। उन्होंने अपना पूरा करियर देश के संविधान की रक्षा में बिताया है। जो बिडेन ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं। इसके साथ ही स्पीकर नैंसी पेलोसी और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी कमला हैरिस को बिडेन का मजबूत पार्टनर बताया है। पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जो बिडेन अमेरिका के लोगों को एक करेंगे।
हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बिडेन और कमला हैरिस के साथ आने पर निराशा जताई है और कहा कि दोनों अमरीका के लिए गलत हैं। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस ने प्राइमरी चुनाव में बहुत खराब प्रदर्शन किया था। इसलिए मुझे थोड़ी हैरत हो रही है कि बिडेन ने उन्हें क्यों चुना।
जो बिडेन और कमला हैरिस के रिश्ते दिलचस्प रहे हैं। जो बिडेन के बेटे बियू और कमला हैरिस अच्छे दोस्त हैं और बियू डेलावेयर के अटॉर्नी जनरल रहे हैं। इसके अलावा कमला हैरिस कई मौकों पर जो बिडेन की आलोचना कर चुकी हैं। पिछले साल जो ने इस पर हैरानी भी जताई थी। कमला हैरिस की मां भारतीय और पिता जमैका के होने के चलते उनकी दोनों समुदाय में अच्छी पकड़ है। अमेरिकी में अश्वते व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से देश में अश्वेतों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी उन्हें अपनी ओर खींचना चाहती है। प्राइमरी चुनावों के दौरान कमला ने एक आलेख लिखा था, जिसमें उन्होंने खुद के अश्वेत होने पर गर्व जताया था। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति की भी तारीफ की थी। उन्होंने मसाला डोसा बनाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox