नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा में धीरे-धीरे जननायक जनता पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। जजपा नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला अपनी पार्टी को लेकर काफी संवेदनशील बने हुए है और पार्टी में आने वाले हर नेता व कार्यकर्ता का स्वयं आगे बढ़कर मान सम्मान कर रहे है जिसकारण पार्टी ज्वाइन करने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि जजपा के बढ़ते कुनबे से कई दलों में खलबली मची हुई है। यहां तक भाजपा भी स्थिति का पूरी तरह से आंकलन कर रही है।
बुधवार को चंडीगढ़ में पंचकूला व कालका से इनेलो व कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए 87 लोगों समेत अनेको महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला की अध्यक्षता में जजपा जॉइन की। इस अवसर पर श्री चैटाला ने कहा कि पार्टी में हर ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ता का स्वागत है चाहे वह किसी भी पार्टी से हो। उन्होने पार्टी ज्वाइन करने वाले लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी में सभी को समान सम्मान दिया जायेगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखेगी। उनके इस आश्वासन पर आज जजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं ने उनका आभार प्रकट किया और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने का आश्वासन दिया।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज