नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चैटाला 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रदेशभर का दौरा करेंगे। अजय चैटाला अपने इस दौरे के दौरान प्रदेशवासियों को जेजेपी के दूसरे स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को भिवानी में आयोजित जन आभार रैली का न्यौता देंगे और रैली को लेकर सभी 22 जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक करेंगे। इस अवसर पर सभी जिलों में रैली को लेकर नियुक्त किए गए जिला प्रभारी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मौजूद रहेंगे।
जेजेपी की तरफ से जारी कार्यक्रमों के अनुसार डॉ. अजय सिंह चैटाला 26 नवंबर को सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले का दौरा करेंगे। वहीं 28 नवंबर को वे फरीदाबाद, पलवल और नूंह, 29 नवंबर को सोनीपत, पानीपत और करनाल जिले में होंगे। इसी तरह एक दिसंबर को पंचकुला, अम्बाला और यमुनानगर, दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र और कैथल जिले में रैली का न्यौता देंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं तीन दिसंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम, चार दिसंबर को झज्जर, रोहतक और जींद तथा पांच दिसंबर को दादरी और भिवानी में जिला स्तरीय बैठकें आयोजित होंगी जिसमें जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा