नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पांच सदस्यीय स्टूडेंट्स ग्रीवांस सेल का गठन किया है जो कि कोरोना वायरस के चलते बनी स्थिति में परीक्षा और अकादमिक गतिविधियों से संबंधित छात्रों के सवालों का जवाब देगी। इस कमेटी में स्टूडेंट्स वेलफेयर से लेकर अकादमिक डायरेक्टर तक को शामिल किया गया है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े और उन्हे उनके जवाब तुरंत मिले।
बता दें कि आईपी यूनिवर्सिटी द्वारा गठित की गई पांच सदस्यीय स्टूडेंट्स ग्रीवांस सेल में प्रोफेसर संजीव मित्तल, डायरेक्टर अकादमिक अफेयर्स प्रोफेसर मनमीत कौर कंग, डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर एके सैनी, डायरेक्टर डेवलपमेंट शिखा अग्रवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार (को-कोऑर्डिनेटर) रोनिता, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पर्सनल को शामिल किया गया है. इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रों के ग्रीवांस और सुझावों के लिए ईमेल आईडी भी जारी किया गया है जो कि ipucovidgrievances@gmail.com है।


More Stories
नजफगढ़ में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग एवं द्वार का उद्घाटन
6 अप्रैल—BJP के स्थापना दिवस पर संगठन की यात्रा और ‘विकसित भारत’ का संकल्प
नजफगढ़ में फुटपाथ गायब, सड़क पर चलने को मजबूर लोग
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ मंजूर
वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मिली अहम जिम्मेदारी
घी के तीन ब्रांड पर देशभर में सख्त रोक, मिलावट के आरोप में बड़ा एक्शन