भारत में दौबारा लग सकता है पूर्ण लाॅक डाउन, बढ़ते संक्रमण ने बढ़ाई चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में दौबारा लग सकता है पूर्ण लाॅक डाउन, बढ़ते संक्रमण ने बढ़ाई चिंता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है जिसे देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि देश में दोबारा से लॉकडाउन लग सकता है और वह भी पहले के मुकाबले और सख्त होगा। यह कहना है सिक्योरिटीज रिसर्च फर्म नोमुरा का। नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का नाम उन 15 देशों में शामिल है, जहां लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
                       यहां बता दें कि रिपोर्ट में इन 15 देशों में कोरोना की लहर दोबारा लौटने की आशंका जताई गई है। इसमें लोगों की आवाजाही और कोविड-19 के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को आधार बनाया गया है। मालूम हो कि देश में आठ जून से अनलॉक के तहत ज्यादातर व्यवसायिक और धार्मिक गतिविधियों में छूट दे दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था खोलने के मामले में 17 देश सही राह पर हैं, यहां दूसरी लहर के लौटने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। 13 देशों में हल्के संकेत मिले हैं, जबकि भारत समेत 15 देशों में संक्रमण की लहर के दोबारा से लौटने का जोखिम बहुत ज्यादा है।
                      स्टडी के मुताबिक, लॉकडाउन हटाने से दो तरह के हालात बनेंगे। पहले को अच्छा बताया गया है। इसमें लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यवसायिक सेवाएं शुरू होंगी, हालांकि प्रतिदिन नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी होगी। वहीं दूसरी परिस्थिति पहली से बुरी होगी। इसमें कोरोना कर्व में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है। इसमें अर्थव्यवस्था को खोलने से रोजाना संक्रमितों के मामले बढ़ेंगे। जनता के बीच डर फैलेगा और लोगों की गतिविधियां प्रभावित होंगी। यहां लॉकडाउन को दोबारा लागू किया जा सकता है।
                         यह विश्लेषण ऐसे समय में आया है, जब अधिकांश देश प्रतिबंध के नियमों में ढील दे रहे हैं, ताकि लोग काम पर लौट सकें। इस विश्लेषण में 45 देशों को तीन श्रेणी में बांटा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देशों से अपील की है कि वे वायरस के प्रसार को रोकने के लिए काम करें।
जिसमें ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, जापान, नॉर्वे, स्पेन, थाईलैंड, इटली, ग्रीस, रोमानिया, दक्षिण कोरिया जैसे 17 देश हैं। यह देश सुरक्षित हैं।
चेतावनी संकेत- डेनमार्क, फिनलैंड, हंगरी, आयरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे 13 देशों को शामिल किया गया है, यहां कोरोना वेव के दोबारा लौटने के हल्के संकेत मिले हैं।
जोखिम क्षेत्र- इसमें कुल 15 देश हैं। भारत, इंडोनेशिया, चिली, पाकिस्तान, ब्राजील, मेक्सिको, स्वीडन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा शामिल हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox