IND vs ZIM: प्लेइंग इलेवन में सरप्राइज पैकेज, अक्षर-सैमसन की वापसी से बदलेगी तस्वीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

IND vs ZIM: प्लेइंग इलेवन में सरप्राइज पैकेज, अक्षर-सैमसन की वापसी से बदलेगी तस्वीर

-बदलाव के बड़े कारण, 2 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  T20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज गुरुवार 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच करो या मरो वाला मुकाबला खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बाद भारतीय टीम की नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हुई है और अब सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत जरूरी है। जिसके लिए टीम मैनेजमेंट बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा/रिंकू सिंह को बाहर बैठने की पूरी संभावना है।

क्यों हो रहे हैं बड़े बदलाव?
भारतीय टॉप ऑर्डर में लगातार लेफ्ट-हैंडर्स (अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा) की वजह से विरोधी टीमें ऑफ-स्पिनरों का इस्तेमाल कर रही हैं और भारत को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभिषेक शर्मा का फॉर्म खराब (4मैचों में सिर्फ 15रन), तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट कम और मिडिल ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका में रिंकू सिंह भी उम्मीद के मुताबिक नहीं चले। चेपॉक की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जा रही है, लेकिन बाद में स्पिनरों को मदद मिलेगी। ऐसे में बैटिंग बैलेंस और स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत करने की जरूरत है।

संजू सैमसन और अक्षर पटेल की एंट्री तय
दक्षिण अफ्रीका मैच में वॉशिंगटन सुंदर फ्लॉप रहे। लेकिन अक्षर की स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बेहद कारगर साबित हो सकती है। चेन्नई की पिच स्पिन को मदद देती है, इसलिए अक्षर की एंट्री लगभग पक्की।

तो वहीं, मध्यक्रम में लचीलापन और स्पिन के खिलाफ बेहतर खेल के लिए संजू को मौका मिल सकता है। दाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप-3में आ सकता है। इससे लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनेगा और स्पिन के खिलाफ बेहतर विकल्प मिलेगा। वह नामीबिया के खिलाफ छोटी पारी में अच्छा प्रदर्शन कर चुके है।

ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
जानकारी के अनुसार, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है। तिलक का स्ट्राइक रेट और सुंदर का कोई विकेट न ले पाना मुख्य कारण है। कुछ रिपोर्ट्स में रिंकू सिंह या अभिषेक शर्मा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox