नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके और मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोके रखा।
सिराज का कमाल, हार्मर बोल्ड
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कीशव हार्मर को बोल्ड करके भारत को नौवीं सफलता दिलाई। उनकी सटीक गेंदबाज़ी ने दक्षिण अफ्रीका को दबाव में रखा।
बावुमा का अर्धशतक, बढ़त 110 पार
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने जिम्मेदाराना बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 110 रन के पार पहुंच गई है।
बुमराह ने दिलाया आठवां झटका
जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया। बॉश ने 37 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था।
स्पिनरों का जलवा, SA पर दबाव
तीसरे दिन स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से दूसरी पारी के शुरुआती सातों विकेट स्पिनर झटक चुके थे। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते दिखे।
गिल हुए मैच से बाहर, पंत संभाल रहे कमान
भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे दिन गर्दन में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। रात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बीसीसीआई ने पुष्टि की कि वह मैच के शेष हिस्से में नहीं खेल पाएंगे। उनके बाहर होने के बाद ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
मैच की स्थिति
भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमटी थी, लेकिन टीम इंडिया ने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने खेल के दूसरे दिन स्टंप्स तक सात विकेट पर 93 रन बनाए थे। तीसरे दिन बावुमा और बॉश ने कुछ समय तक साझेदारी निभाई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को जल्द ही फिर दबाव में ला दिया।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद