IND-SA मुकाबले से पहले चयन पर बवाल, अश्विन ने दी खरी-खोटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

IND-SA मुकाबले से पहले चयन पर बवाल, अश्विन ने दी खरी-खोटी

-क्या बोले आर अश्विन, अस्टिटेंट कोच के फैसले का किया बचाव

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  आखिरकार टी20विश्व कप में भारतीय टीम का विजय रथ रुक ही गया। सुपर-8 स्टेज में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारत रनों का पीछा करने में नाकाम रहा।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला नरेद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में लोकल बॉय अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने के बाद बवाल मच गया है। पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने टीम मैनजमेंट को कटघरे में खड़ा किया है।

क्या बोले आर अश्विन
आर अश्विन ने कहा कि अक्षर पटेल भारत के लिए टी20के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रह चुके हैं और कई टीम को मुश्किल हालात से निकाला है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन सुंदर को खिलाना रणनीतिक रूप से सही हो सकता है लेकिन, अक्षर के योगदान को नदरअंदाज नहीं किया जा सकता। अश्विन ने कहा कि पिछली बार जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब अक्षर पटेल ने कोहली के साथ साझेदारी कर टीम को 170के पार पहुंचाया था। कोहली का अनुभव काम आया था लेकिन, अक्षर किसी से कम नहीं है।

अस्टिटेंट कोच के फैसले का किया बचाव
वहीं, भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अक्षर को बाहर रखने के निर्णय का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर पावरप्ले में गेंदबाजी करने के साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ ज्यादा प्रभावी थे। हालांकि, मैच में सुंदर ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और 17 रन खर्च किए। बल्लेबाजी में भी वह 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में सवाल उठना जायज है कि क्या अक्षर को बाहर करना टीम की रणनीतिक गलती साबित हुई। भारतीय टीम की हास के बाद प्लेइंग इलेवन के संतुलन पर बहस तेज हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox