हरियाणा सरकार ने कमजोर वर्गों को दिया बड़ा तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सरकार ने कमजोर वर्गों को दिया बड़ा तोहफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण गुरुवार को शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब इस वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती में पांच साल की उम्र में छूट मिलेगी। सीएम मनोहर लाल ने सदन में घोषणा की है। विधायक रामकुमार गौतम ने यह सवाल पूछा था। प्रदेश में हजारों युवाओं को होगा फायदा। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़ा।
कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाएगा। सदन में रजिस्ट्री घोटाले व शिशु मृत्यु दर पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आएंगे। रजिस्ट्री घोटाले पर कांग्रेस व इनेलो से प्रस्ताव दिया था, जिसे सरकार ने चर्चा के लिए मंजूरी दे दी है। अप्रैल से जून तक 46 प्रतिशत बढ़ी हुई, शिशु मृत्यु दर के ध्यानाकर्षण पर भी सरकार चर्चा कराएगी।
सरकार सदन में हकोका कानून को वापस लेने का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी। राष्ट्रपति ने इसमें संशोधन सुझाए हैं, जिन्हें सम्मिलित करते हुए दोबारा से हकोका संशोधन विधेयक सदन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब से विधानसभा में अपना शेष हिस्सा लेने के लिए भी प्रस्ताव लाया जा रहा है। अन्य जरूरी दस्तावेज भी स्वीकृति के लिए सदन पटल पर रखे जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox