सोना हुआ 55 हजारी, देश में सोने ने तोड़े सारे रिकार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोना हुआ 55 हजारी, देश में सोने ने तोड़े सारे रिकार्ड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में दवाई व खानपान की वस्तुओं को छोड़कर हर चीज के दाम धड़ाम हो चुके है लेकिन फिर भी देश में सोना-चांदी जैसी मंहगी धातुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है हालांकि बुधवार को सोना 55 हजारी हो गया है लेकिन फिर भी इसकी मांग घटने का नाम नही ले रही है। वहीं घरेलू वायदा बाजार में चांदी 2011 के बाद एक बार फिर 70,000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर तक उछली और सोना 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। डॉलर की कमजोरी से पीली धातु में निखार आई है और वैश्विक बाजार में सोने का भाव 2000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ने के बाद बुधवार को फिर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। भारत में चांदी का भाव हाजिर एवं वायदा बाजार में 2011 के अप्रैल में 76,000 रुपये प्रति किलो के पार चला गया था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध में बुधवार दोपहर 11.41 बजे पिछले सत्र से 487 रुपये यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 70,284 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी का भाव 70,448 रुपये प्रति किलो तक उछला। इसके पहले 25 अप्रैल, 2011 को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 76,600 रुपये प्रति किलो तक चला गया था। वहीं, एमसीएक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में 364 रुपये यानी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 54,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला, जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
इस संबंध में भूषण ज्वैलर्स के निदेशक अभिषेक जैन ने बताया कि कोरोना काल में महंगी धातुओं में बढ़ी निवेश मांग से सोना भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार नए शिखर को छू रहा है और चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। गहना ज्वैलर्स के मैनेजर रजत कुमार ने बताया कि बीते सत्र में चांदी का भाव 69,999 रुपये प्रति किलो तक उछला था और आगे अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू वायदा बाजार में जारी तेजी को देखते हुए आगे चांदी में और उछाल आ सकता है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox