बिना अनुमति के गौरीकुंड पहुंचे महाराष्ट्र के चार लोग, व्यापारी ने सीएम को लिखा पत्र’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिना अनुमति के गौरीकुंड पहुंचे महाराष्ट्र के चार लोग, व्यापारी ने सीएम को लिखा पत्र’

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रुद्रप्रयाग/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक तरफ कोरोना संक्रमण से हर आदमी अलर्ट है और पहाड़ को सुरक्षित रखना चाहता है. वहीँ रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड पहुंचे चार लोग. जब वहां पर मुख्य पुजारी कुलानन्द गोस्वामी को पता लगा ये लोग बाहर से आये हैं और इनके पास कोई अनुमति भी नहीं है तो उन्होंने इसका विरोध किया। साथ ही मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। गौरीकुंड मंदिर केदारनाथ धाम जाते वक्त रास्ते में पड़ता है।
                                   इस समय जब चार धाम यात्रा के लिए बाहर से किसी भी ब्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है ऐसे में ये लोग कैसे पहुँच गए वहां तक. रास्त में न किसी ने इनको रोका न कहीं मेडिकल हुआ राज्य में। संक्रमण फैलने का ऐसे में खतरा बने रहता है। ब्यापार मंडल के अध्यक्ष व् बरिष्ठ पुजारी गौरी माई मंदिर कुलानन्द गोस्वामी ने जब इनसे पूछताछ की तो उनके होश उड़ गए। न इन चारों के पास अनुमति पत्र था न ही कहीं उनका मेडिकल  किया गया। जबकि राज्य सरकार की गाइडलिने के अनुसार किसी भी बाहरी ब्यक्ति आने पर उसे क्वारंटाइन जाना पड़ता है और पास लेना जरुरी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को खास ध्यान रखना चाहिए खास तौर पर पहाड़ में जब कोई एंट्री करता है तो आसानी से उसे रोका जा सकता है।
                   8 जून से हालाँकि धार्मिक स्थल खुल जायेंगे लेकिन चार धाम के मामले में अभी सरकार को निर्णय लेना है क्या करे ?अब देखना होगा कब और क्या गाइड लाइन जारी होती है। अगर यात्रा खुलती है तो बाहरी लोगों के लिए सरकार को सुरक्षा, चेकिंग, सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि के पुख्ता इंतजाम करने होंगे. वहीँ जिला प्रशासन का कहना है ऐसे जो कोई भी ब्यक्ति यात्रा करते पाया गया उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सरकार क्या गाइडलाइन जारी करती है उसका सभी को इन्तजार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox