
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बरसात के कारण उमश के चलते अपने बिलों से निकलकर शिकार के लिए सरीसृप प्रजाति के प्राणी कालोनियों का रूख कर रहे है। कालागढ़ की नई कालोनी में एक बार फिर वनकर्मियों ने सरीसृप प्रजाति के एक बेहद दुलर्भ सांप को रेस्क्यू किया है। अभी तक वनकर्मी इस कालोनी से कई प्रजातियों के सांप व गोह को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके है और कालोनीवासियों के साथ-साथ प्राणीयों की भी जान बचा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक कालागढ़ की नई कालोनी के निवासी संजीव के घर से कोबरा प्रजाति के सांपों में सबसे खतरनाक सांप स्पेक्टेक्लड सांप को रेस्क्यू किया गया। संजीव ने अपने घर में सांप के घुसने की सूचना वन महकमे को दी थी। सांप को पकड़ने के तमाम जरूरी सामान के साथ सर्प मित्र दीपक कुमार को भेजा गया। श्री कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किये गये सांप को कार्बेट पार्क की कालागढ़ वन रेंज के घने जंगलों में छोड़ दिया गया। दीपक कुमार ने बताया कि खासकर बरसात के दिनों में अधिक गर्मी के बढ़ने के कारण सांप अपने बिलों में से बाहर निकल आते हैं। ये अपने शिकार का पीछा करते हुए घरों में घुस जाते हैं। उन्होने लोगों से आग्रह किया कि इन सांपों को मारे नही बल्कि वन विभाग को इसकी जानकारी दें ताकि इन्हे पकड़कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जा सके।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता