सालों बाद भी आशियाने को तरस रहे लोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अवलोन कंपनी पिछले कई सालों से अपने फ्लैट आवंटियों को चक्कर कटा रही है। लोगों ने परेशान होकर बिल्डर के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। जिन लोगों ने फ्लैट बुक कराए थे, उनका कहना है कि बिल्डर न तो हमारे फ्लैट बना कर दे रहा है और न ही हमसे मिलता है। काफी सालो से हमें ऐसे ही घुमाया जा रहा है। वर्ष 2017 में जो फ्लैट आवंटित किये जाने थे, वर्ष 2020 भी अब निकलने वाला है लेकिन बिल्डर की तरफ से कोई भी संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिला है, लोगों की शिकायत है न तो बिल्डर हमारे फोन उठाता है और न ही जब हम ऑफिस मिलने आते है तो मिलता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी बार बार ऑफिस भी चेंज कर देती है।
बता दे कि अवलोन कंपनी ने रोजवुड प्रॉजेक्ट के तहत लगभग 650 आवंटियों के फ्लैट बुक किये थे जो आज अपने आशियाने के लिए भटक रहे है। फ्लैट आवंटी किशोर कुमार,एकता और अभिनय का कहना है कि हमने अपनी मेहनत की कमाई से फ्लैट बुक कराए थे लेकिन अब तक बिल्डर हमें केवल झूठी दिलासा के अलावा कुछ नही दे पाया है। उन्होंने कहा कि आज से लगभग 2 महीने पहले भी बिल्डर ने कहा था कि जल्द ही हम आपको फ्लैट तैयार करके दे देंगे लेकिन आवंटियों ने जब मौके पर जाकर देखा तो अब भी काम ज्यों का त्यों ही पड़ा हुआ है। लगभग 35 आवंटियों ने बिल्डर के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकला और फ्लैट आवंटियों को अंत में निराशा ही हाथ लगी।
फ्लैट आवंटियों की मांग है कि सभी फ्लैट आवंटियों को उनके रुपये वापिस किये जाये या फिर जल्द से जल्द उनको उनके फ्लैट बनाकर दे दिए जाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox