ED पर सुनीता केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ED पर सुनीता केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

-तानाशाही कि सारी हदें कर दी पार -अरविंद केजरीवाल के साथ अब आतंकवादी जैसा किया जा रहा है व्यवहार

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ अब आतंकवादी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुनीता केजरीवाल ने आज केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कल ही मुख्यमंत्री को बेल मिली थी। कोर्ट का बेल ऑर्डर अपलोड होने से पहले ईडी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई। वो अब ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे केजरीवाल आतंकवादी हों। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि यहां तानाशाही चल रही है। आशा करते हैं हाईकोर्ट न्याय करेगा।

ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम को मिली बेल को ईडी द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती देने के बाद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि तानाशाही ने सारी हदें पार कर दी हैं। अभी हाईकोर्ट से फैसला आना बाकी है। हमें उम्मीद है कि हाईकोर्ट न्याय करेगा। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

दिल्ली में जारी जल संकट के समाधान के लिए आज से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी दिल्ली की मंत्री आतिशी के साथ पहुंची दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार से अपील करने के लिए दिल्ली की मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन समय के लिए ‘सत्याग्रह’ करने जा रही हैं। वे कुछ नहीं खाएंगी और सिर्फ पानी पीएंगी। वे दिल्ली की प्यासी जनता के लिए ऐसा कर रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे टीवी पर दिल्ली की जनता की पीड़ा देखकर दुखी हैं। उन्हें उम्मीद है कि आतिशी की तपस्या सफल होगी और जनता को कुछ राहत मिलेगी।

निचली अदालत से केजरीवाल को कल मिली थी जमानत

बता दें कि, दिल्ली की निचली अदालत ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत दे दी थी ईडी ने केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से शुक्रवार को उनकी रिहाई होती उससे पहले ही ईडी निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई। हाईकोर्ट ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए सुनवाई पूरी होने तक निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox