द्वारका स्पेशल स्टाफ ने सद्दाम गौरी ग्रुप के दो अपराधी पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने सद्दाम गौरी ग्रुप के दो अपराधी पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ ने उत्तमनगर में गोली चलाने व ख्याला में लूट के मामले में वांछित सद्दाम गौरी ग्रुप के दो अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस को एक अरसे से इन बदमाशों की तलाश थी। पुलिस ने आरोपियों से एक आधुनिक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक डैगर चाकू व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। साथ वारदात में शामिल स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि सात जुलाई को मोहन गार्डन के के-ब्लाॅक में गोली चलने की वारदात हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता हितेश सैनी ने बताया कि स्कूटी व मोटर साईकिल पर तीन से चार लड़के आये थे जिन्होने उसे धमकाने के लिए गोली चलाई और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए यह मामला स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया। जिसमें निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में व एसीपी जोगेन्द्र जून के निर्देशन में एसआई बिजेन्द्र, रंजीव त्यागी, महेन्द्र, हरी सिंह एएसआई उमेश, सिपाही प्रवीण, कुलभूषण, संदीप व उपेन्द्र ने अपराधियों की जानकारी जुटानी आरंभ की और सीसीटीवी व खबरियों के माध्यम से उन्हे ढ़ूंढ निकाला। पुलिस के प्रयासों के चलते जानकारी मिली की अपराधी करण पुत्र संजय निवासी विष्णु गार्डन तिलकनगर व पंकज उर्फ सतेन्द्र उर्फ भोला पुत्र राजकुमार निवासी जनता कालोनी, शिवाजी विहार, ख्याला उत्तमनगर में टर्मिनल के पास स्कूटी पर वारदात के चक्कर में घूम रहे हैं। स्पेशल स्टाफ टीम ने तुरंत जाल बिछाया और उन्हे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक आधुनिक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक डैगर चाकू व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए तथा वारदात में शामिल स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि दोनो अपराधी सद्दाम गौरी ग्रुप के सदस्य है और चोरी, लूट, हत्या, स्नेचिंग तथा रंगदारी की वारदातों को अंजाम देते है। दोनो आरोपी करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल बताये जा रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox