नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नोएडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नोएडा (उत्तर प्रदेश) के एक हॉस्पिटल के ट्विन शेयरिंग आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती 20-वर्षीय कोविड-19 संक्रमित युवती ने उसी वॉर्ड में भर्ती डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 23 जुलाई को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से डॉक्टर इस वॉर्ड में था। पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने केस दर्ज कर लिया है हौर मामले की जांच कर रहे हैं।
ट्विन शेयरिंग आइसोलेशन वाॅर्डों को लेकर युवती के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। उन्होने कहा कि अस्पताल को इस विषय पर सोचना चाहिए। वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी पहले भी महिला व पुरूषों को एक ही वार्ड में भर्ती करने को लेकर सवाल उठाऐ थे लेकिन अभी तक सरकार ने इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी नही किये हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी उक्त आरोपी डाक्टर पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!