गुरुग्राम में कोरोना का कहर जारी, प्रदेश में 650 के पार पंहुची संक्रमितों की संख्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम में कोरोना का कहर जारी, प्रदेश में 650 के पार पंहुची संक्रमितों की संख्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिले में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैै। वहीं गुरुग्राम में सबसे हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले जिन 2 लोगों के शव को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में लाया गया था। उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
                                               बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गुरुग्राम सेक्टर-10 के सिविल हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोगों के शव को जांच के लिए लाया गया था।   लेकिन दोनों शवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं जिसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर जे एस पुनिया ने नजफगढ़ मैट्रो न्यूज को बताया कि बीते दिनों दो लोगों के शवों को कोरोना की जांच के लिए लाया गया था। शुक्रवार को दोनों लोगों के शव कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन दोनों लोगों को कोरोना संक्रमण कैसे और कहां से फैला था। साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने दोनों प्रदेशों के स्वास्थ्य विभाग को भी इसके बारे में सूचित कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 640 पार कर चुकी है। वहीं कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं गुरुग्राम में भी कोरोना वायरस ने आतंक मचाया हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox