दिल्ली में सुरक्षित नही बच्चे व बुजुर्ग, बुजुर्ग से रेप में शर्मसार हुई दिल्ली, आरोपी को दी जाये फांसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में सुरक्षित नही बच्चे व बुजुर्ग, बुजुर्ग से रेप में शर्मसार हुई दिल्ली, आरोपी को दी जाये फांसी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के छावला, नजफगढ़ इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक 90 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर मारपीट की गई। इस घटना ने एकबार फिर साबित कर दिया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था कितनी भी कड़ी क्यों न हो लेकिन फिर भी दिल्ली में बच्चे व बुजुर्ग पूरी तरह से सुरक्षित नही है। इस घटना से एक बार फिर दिल्ली शर्मसार हो गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन हवस में अंधे इस आरोपी के खिलाफ लोग कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोग समाज के साथ-साथ मासूम व बुजुर्गों के लिए भी खतरा है। लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग भी की। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने न केवल बुजुर्ग की मदद की है बल्कि अभी तक उनके साथ रहकर उनका मनोबल बनाये रखने का भी काम कर रही हैं।
बता दें कि बुजुर्ग महिला के अनुसार शाम को करीब 5 बजे अपने घर के बाहर दूध वाले के इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें आकर कहा कि दूधवाला आज नहीं आया है और वो उन्हें दूध वाले के पास ले जाएगा। व्यक्ति बुजुर्ग महिला को लेकर रेवला खानपुर फार्म ले गया और वहां महिला के साथ जबरदस्ती कर बुरी तरह से बलात्कार किया। जब महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो उनके साथ मारपीट भी की गई। महिला बहुत दर्द में रोती रही और उस आदमी से रहम की भीख माँगती रही। उसे याद दिलाती रही की वो उसकी दादी के उमर की है पर उसने एक न सुनी। महिला की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोगों को पता चल गया और उसकी मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और पुलिस को बुलाया। पुलिस द्वारा महिला के बेटे को भी बुलाया गया। वहां से पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच कराई गई। महिला की डस्ब् रिपोर्ट से कई चोटों की जानकारी मिलती है। महिला की मेडिकल जाँच रिपोर्ट में साफ तौर से उनके शरीर और गुप्त अंगों पे चोटों की बात दर्ज है।
पुलिस ने मामले में सेक्शन 376, 323 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम सोनू है और उसकी उम्र 33 वर्ष है और वो गांव रेवला खानपुर का रहने वाला है।
दिल्ली महिला आयोग की टीम घटना की सूचना मिलने के वक्त से ही पीड़ित महिला के साथ है एवं उनकी मदद कर रही है। आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और मेम्बर वंदना सिंह ने मंगलवार शाम को महिला से उनके घर पर जाकर मुलाकात की। महिला से मिलने के बाद स्वाति मालिवाल ने कहा, ष्6 महीने की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में इन महिला को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। ये साफ दिखाता है ये कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं। मैं इन बुजुर्ग महिला से मिली हूँ, इनको न्याय दिलवाने की जंग में हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे! हर हाल में इस केस में 6 महीने में फाँसी होनी ही चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox