
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोविड-19 महामारी के बीच हरियाणा में आमजन और अधिकारियों के बीच वर्चुअल मीटिंग आयोजित करने की सुविधा प्रदान करने के लिए ई-सचिवालय पोर्टल लॉन्च किया गया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-सचिवालय लॉन्च किया है।
उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को समयबद्ध तरीके से नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-गवर्नेंस की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ई-सचिवालय पोर्टल लॉन्च किया गया है। ई-सचिवालय का उद्देश्य नागरिक सेवाओं के वितरण में बेहतर कामकाज, समन्वय और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए, विशेषकर कोविड-19 महामारी के समय में, सरकार और अधिकारियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने से आम जन को मंत्रियों और विभिन्न अधिकारियों से मिलने के लिए सरलता से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल से अब आमजन को अधिकारियों से मिलने के लिए उनके कार्यालयों के धक्के नही खाने पडें़गे और वो घर बैठे ही उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या बता सकेंगे। मुख्यमंत्री की इस योजना की पूरे प्रदेश में काफी सराहना हो रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”