सावधानः दिल्ली में मंडराया कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावधानः दिल्ली में मंडराया कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने माना है कि दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के अंदर लगभग 50 फीसदी मामले ऐसे आ रहे हैं, जिनका स्रोत नहीं पता चल रहा है कि आखिर व्यक्ति को संक्रमण हुआ कहां से है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनका सोर्स नहीं पता लग रहा है कि उसको यह बीमारी कहां से मिली है लेकिन इसकी घोषणा को लेकर उनका कहना है कि यह तभी माना जाएगा जब केंद्र सरकार भी मान लेती है कि दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है। उन्होने इस पर कहा कि अब हमे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
                      स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, एपीडोमोलाॅजी के अंदर 4 स्टेज होती हैं। तीसरी स्टेज होती है कम्युनिटी स्प्रेड। कम्यूनिटी स्प्रेड उसे कहा जाता है जब किसी आदमी को इन्फेक्शन कहां से मिला है उसको नहीं पता होता और ऐसा एक केस नहीं है ऐसे बहुत सारे केस हैं।. लगभग आधे केस ऐसे आ रहे हैं जिन को नहीं पता लगता है कि उनको इन्फेक्शन कहां से लगा है। उन्होंने कहा कि श्सोमवार को एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की बात कही लेकिन केंद्र सरकार इसे आधिकारिक तौर पर नहीं मान रही है. केंद्र सरकार मानेगी तभी इसे आधिकारिक माना जाएगा.श्
                     मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ मीटिंग होनी है, जिसमें कम्यूनिटी स्प्रेड पर चर्चा होनी है. इसमें समीक्षा की जानी है कि दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेड हुआ है या नहीं. इस मीटिंग में अगर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के निर्णय पर पहुंच जाते हैं तो सरकार की क्या रणनीति है, सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, देखिए केंद्र सरकार मानेगी तभी पहुंचेंगे न. अगर आप बीमार हैं। उससे फर्क नहीं पड़ता अगर आपको वह बीमार घोषित करेंगे कि हां बीमार है तब बात बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक स्थिति से निपटने को तैयार है लेकिन दिल्ली के अस्पतालों को लेकर जो उनका ऑर्डर है, उसके बाद समस्या पैदा हो गई है. उन्होंने कहा, श्अगर मीटिंग में घोषित हो जाता है तो उसके बाद इसके प्रोटोकॉल बताएंगे. कम्यूनिटी स्प्रेड में मुख्य रूप से इलाज पर ध्यान दिया जाता है. अभी क्या होता है कि मान लीजिए एक मरीज आया वह पॉजिटिव है उसके कांटेक्ट में 50 लोग 100 लोग होते हैं अब 50 या 100 लोगों में से बीमार तो दो ही हैं अब दो पर ध्यान दीजिएगा, उनका इलाज कीजिएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox