नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रेमिका से बिछुड़ने पर विदेशी युवक लिएंड्रा के पी बारबे पेट्रा ने मौत को गले लगा लिया। मृतक ब्राजील का रहने वाला था। युवक का शव खिड़की की ग्रिल से लटका मिला।
बीते 17 मार्च से ऋषिकेश के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में अपनी महिला मित्र के साथ था ठहरा हुआ था। मृतक के पास से एक पेपर मिला है जिसमे उसने अपनी महिला मित्र से बिछुड़ने का गम लिखा है। मृतक युवक की महिला मित्र कुछ दिनों से अलग रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना मुनि की रेती का है। बताया जा रहा है युवती अलग रह रही थी. जिससे युवक डिप्रेशन में आ गया था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक विदेशी युवक का नाम लिएंड्रा केपी बारबे पेट्रा है जो ब्राजील देश का है। जो बीते वर्ष भी आया था और अपनी महिला मित्र के साथ इसी आश्रम में रुका था।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा