बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 35 पेटी अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 35 पेटी अवैध शराब

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान झाड़ौदा नाले पर एक सेंट्रो कार से 35 पेटी अवैध शराब बरामद की है पुलिस ने शराब के साथ साथ कार को भी जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 9 जनवरी को आधी रात के समय बाबा हरिदास नगर थाने का ईआरवी स्टॉफ एएसआई सतपाल व सिपाही सोनू झाड़ौदा बॉर्डर पर झाडोदा नाले पर गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने एक काले रंग की सेंट्रो कार को आते देखा जो कि काफी तेज स्पीड से आ रही थी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाय गाड़ी को तेजी से भगा कर भागने की कोशिश करने लगा जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब ड्राइवर पुलिस के सवालों के जवाब ढंग से नहीं दे पाया तो पुलिस ने कार की तलाशी ली और पाया कि उसमें देसी शराब की पेटियां भरी हुई है जिनपर केवल हरियाणा में बिक्री का मार्का लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण गोपाल पुत्र सतनारायण निवासी बाबा हरी दास एनक्लेव झरोदा कलां को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को जब्त कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उक्त शराब कहां सप्लाई होनी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox